पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाेलती दिवारों को मिली दर्शकों की खूब सराहना

बाेलती दिवारों को मिली दर्शकों की खूब सराहना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संस्कृतकॉलेज सोलन में चल रहे राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में सोमवार को नाट्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसमें विभिन्न कॉलेज के आए टीमों के कलाकारों ने अपनी अभिनय का लोहा मनवाया। नाट्य प्रतियोगिताओं में शिमला सोलन के युवाओं के प्रस्तुतियों को काफी सराहा गया। दूसरी दिन के कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. हरिदत्त शर्मा ने की। प्रिंसिपल डॉ. हरिदत्त शार्म ने अतिथियों को धन्यवाद कर कार्यक्रम की जानकारी दी। डॉ रामदत्त शर्मा ने नाट्य की विधाएं पढ़ कर सुनाई। साेमवार को घुमावरी कॉलेज, ठियोग, हमीरपुर, आरकेएमवी शिमला, डिग्री कॉलेज मंडी, पीजी कॉलेज शिमला,रामपुर, चौवारी, कोटशेरा, संस्कृत कॉलेज सुंदरनगर, करसोग,चंबा की टीम ने अपने नाट्कों का मंचन किया।

कार्यक्रम में डिग्री कॉलेज सोलन की तरफ से बोलती दिवारों नामक नाटक का मंचन किया। इरशाद कामिल द्वारा लिखित इस नाटक का निर्देशन संजीव आरोड़ा ने किया। इस भावना प्रधान नाटक में अटूट प्रेम और रिश्तों की जटिलताओं का बखूबी तानाबाना बुना गया था। जिसे सोलन कॉलेज के कलाकारों ने अपने अभिनय से जिवंत किया। कुशल निर्देशन से सजे इस नाटक की मंच सज्जा एवं संवाद शैली प्रभावपूर्ण रही। जो दर्शकों को बांधे रखने में सफल रही। इस प्रस्तुत को प्रेरणा ठाकुर, नितेश शर्मा, रचिता सूद, कल्पना, हितेश ठाकुर, अजय कौशल, रजत ठाकुर, विक्रम ठाकुुर नीरज ने अपने अभिनय से प्रभावी बनाया। जिसमें संगीत में निलेश भट्टाचार्य वेशभूषा में हेमंत अत्रि ने सहयोग दिया।

सोलन में आयोजित युवा महोत्सव में नाटक प्रस्तुत करते युवा।