कॉलेज गेट पर ताला, कक्षाओं का बहिष्कार
पीजीकालेज नाहन के संयुक्त गठबंधन ने कालेज के मेन गेट पर ताला जड़ दिया। इस दौरान कॉलेज में पढ़ाई पूरी तरह ठप रही। छात्र नेताओं कार्यकर्ताओं कक्षाओं का बहिष्कार करने के बाद विवि प्रशासन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राज्य कमेटी के आह्वान पर पीजी कॉलेज नाहन में सोमवार को शिक्षा बंद रही। एसएफआई एबीवीपी के इस संयुक्त गठबंधन ने करीब दो घंटे तक कॉलेज परिसर के बाहर सड़क पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया।
संयुक्त गठबंधन ने विवि में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया। केंद्रीय छात्र संगठन के अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि विवि प्रशासन के उपकुलपति एडीएन वाजपेयी छात्र आंदोलन को कुचलने के प्रयास कर रहे हैं। विवि में तनावपूर्ण माहौल तैयार किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन को साथ लेकर उपकुलपति छात्रों पर लाठीचार्ज करवा रहे हैं।
यही नहीं छात्रों को एकजुट होने से रोकने के लिए हास्टल बंद करने के फरमान जारी कर दिए गए हैं। मगर इन छात्र विरोधी निर्णयों के खिलाफ प्रदेश सरकार भी विवि के वीसी का पूरा साथ दे रही है। इस मौके पर संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष हितेंद्र पंवार, मनीष, अंजलि, करिश्मा, विनय, अमित, प्रवीण, प्रदीप, नेहा, राजन, अंबिका, राजेश विनोद आदि उपस्थित थे।
सोलन में छात्र संगठनों की तरफ से कक्षाओं का बहिष्कार करने के चलते परिसर में जुटे छात्र।
रेणुकाजी|संगड़ाह डिग्रीकॉलेज के छात्रों ने फीस वृद्धि विवि में बेकसूर छात्रों पर लाठीचार्ज करने की कड़े शब्दों में निंदा की। छात्रों ने कालेज से लेकर एसडीएम कार्यालय तक रैली भी निकाली। एसडीएम के माध्यम से एक ज्ञापन प्रदेश सरकार को भी भेजा। इसमें कहा गया कि कालेज में प्रवक्ता नहीं है। तीन प्रवक्ता जो पीटीए से रखे गए हैं। उनका वेतन भी छात्रों से वसूला जा रहा है। जिसे वह काफी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। पिछले पांच सालों से कालेज के अधूरे पड़े कालेज के भवन को पूरा किया जाए। इस मौके राकेश चंचल, हर्ष, सीमा, रेखा, धर्मपाल, अजय के अलावा कई छात्र नेताओं ने संबोधित किया।
हरिपुरधार|एबीवीपी एसएफआईकी हरिपुरधार इकाइयां फीस बढ़ोतरी के विरोध में 23 से 25 सितंबर तक पूर्ण शिक्षा बंद करेगी। एबीवीपी के हरिपुरधार इकाई अध्यक्ष उपेंद्र ठाकुर ने कहा कि दोनों छात्र संगठन संयुक्त रूप से विश्वविद्यालय के फैसले का कड़ा विरोध करेंगे। अखिल भारतीय विद्यार्थी