एलीमेंटरी जिला उप निदेशक सोलन सस्पेंड
सरकारने एलीमेंटरी उप निदेशक सोलन जोगिंद्र कौंडल को सस्पेंड कर दिया है। इस पर अपने पद पर रहते हुए जन प्रतिनिधियों के साथ अभद्र व्यवहार करने आैर सरकार आैर विभाग की आेर से जारी निर्देशों की अनुपालना करने का आरोप है। शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों के पास लगातार जन प्रतिनिधियों की आेर से अधिकारी का सही व्यवहार होने की शिकायतें मिल रही थी। इसके साथ ही राज्य सरकार आैर विभाग के अधिकारियों की आेर से जो भी निर्देश जारी किए जाते थे, उनकी अनुपालना भी समय पर नहीं होती थी।
इस मामले में विभाग की आेर से पहले भी कई बार आगाह किया गया था। एक मामले में प्रधान सचिव कार्यालय से किसी काम के लिए कहा गया तो भी इस मामले में भी रवैया टाल मटौल पूर्ण रहा। इसके बाद इसी काम के लिए राज्य शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कहा गया, लेकिन इसके बावजूद कोई भी कार्यवाही उप निदेशक के आफिस से अमल में नहीं लाई जा सकी। इसके बाद राज्य सरकार ने इस पूरे मामले में एक चार्जशीट तैयार की। इस मामले को विभाग ने मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय तक भेजा। स्वीकृति मिलने के बाद शनिवार को इन्हें सस्पेंड करने के निर्देश जारी कर दिए।