- Hindi News
- तार में कंुडी लगाकर हो रहा छत िनर्माण, धरे गए
तार में कंुडी लगाकर हो रहा छत िनर्माण, धरे गए
सोलनमें बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग की मुहिम जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को सोलन के आंजी स्थित एक भवन में बिजली चोरी पकड़ी गई। विभाग को शहर आस-पास के क्षेत्रों से भी बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही है। इस पर विभागीय टीम कार्रवाई कर रही है।
सोलन के आंजी गांव में मंगलवार करीब 11.30 बजे विद्युत विभाग की टीम एक एसडीओ की नेतृत्व में एक निर्माणाधीन भवन पर पहुंची। टीम ने देखा कि वहां मकान की छत लगाने के लिए वैल्डिंग का काम चल रहा है। यहां वैल्डिंग मशीन चलाने के लिए छत के साथ से गुजर रही सर्विस वायर से कुंडी फंसाकर बिजली चोरी की जा रही थी। वहां पर वैल्डिंग कार्य में दो मजदूर कार्य कर रहे थे, जबकि मकान मालिक मौके पर मौजदू नहीं था। विद्युत विभाग ने मामले की छानबीन कर वहां लगे दोनों मजदूरों के बयान दर्ज किए। उन्होंने बताया कि गलती से सर्विस वायर से कनेक्शन ले लिया। अभी तक सिर्फ इससे दो ही चादरें फिट की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में वह ऐसा नहीं करेंगे। यह करीब एक घंटे तक विभागीय टीम ने मौके पर रही।
विद्युत विभाग ने आंजी गांव में बिजली चोरी के मामले में विद्युत विभाग ने दोनों पक्षों के बयान लिए। इसके बाद एसडीओ ने भवन मालिक पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। उन्होंने वहां सर्विस वायर से लिया कनेक्शन काटा दिया।
सरकारी हैंडपंप पर मोटर लगाकर हो रही सिंचाई
पांवटासाहिबः ग्रामपंचायत निहालगढ़ के स्कूल के पास लगे एक हैडपंप को यहां के एक व्यक्ति ने बंद कर उसमें मोटर लगा दी है। इस मोटर को चलाकर वह अपने खेतों की सिंचाई कर रहा है। ग्रामीणों गुलशेर, परमजीत, रामरूवरूप, इकबाल, दलीप सिंह, राजविंद्र, अतर, मलकीत, हरविंद्र, हरपाल, नाथू अनवर आदि ने आईपीएच विद्युत विभाग से पूछा िक मोटर चलाने के लिए किस तरह से इजाजत दी गई। विद्युत विभाग के एक्सईएन आरके धीमान ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत मिली है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
आंजी में इसी छत की वेल्डिंग करवाने के सर्विस वायर से लिया गया कनेक्शन। (इनसेट में)
सब जेल में भी पकड़ी थी बिजली चोरी
सोलनके बाईपास स्थित सब जेल में भी विद्युत विभाग की टीम ने सोमवार को बिजली चोरी पकड़ी। यहां पर जेल से ही सड़क पर बने ढाबे को अवैध रूप से बिजली का कनेक्शन दिया गया था। इस पर जेल के चीफ वार्डर पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। इस मा