- Hindi News
- जापान में 19 से 24 सितंबर तक एशियन मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर वर्ल्ड मास्ट
जापान में 19 से 24 सितंबर तक एशियन मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर वर्ल्ड मास्टर एथलेटिक्स में िकया क्वालिफाई
फ्रांस में दौड़ लगाएगी कल्पना, सीमा फेंकेगी भाला
कल्पना परमार ब्वॉयज सीसे स्कूल सोलन में इतिहास की प्रवक्ता हैं। उन्होंने कहा कि 1500 मीटर दौड़ में हालांकि वह अच्छा नहीं कर पाई। उनका अगला टारगेट 5000 मीटर था। 5000 मीटर में उन्होंने बेहतर खेल का प्रदर्शन िकया। दौड़ प्रतियोगिता में उनका 5वां स्थान रहा, लेकिन अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए उन्होंने वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स के लिए क्वालिफाई किया। दोनों बहनों ने करीब एक दशक बाद खेलों में िहस्सा िलया है।
सीमा परमार सीनियर सेकंडरी स्कूल ददाहू में कार्यरत हैं। जापान के कीटाकामी स्टेडियम में हुई 18वीं एशियन मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सीमा परमार ने जैवलिन थ्रो और डिस्कस थ्रो में हिस्सा लिया। सीमा ने जैवलिन थ्रो में चौथा और डिस्कस थ्रो में 7वां स्थान हासिल किया। सीमा परमार ने जैवलिन थ्रो में वर्ल्ड मास्टर एथलेटिक्स के लिए क्वालिफाई किया है। सीमा परमार ने इस प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत की। सीमा ने बताया कि उनकी मेहनत सफल हुई।
सिरमौर जिला के मुख्यालय नाहन में जन्मी परमार बहनों की प्रारंभिक शिक्षा नाहन गर्ल्स स्कूल में हुई। पिता स्वर्गीय सुखदेव सिंह परमार माता कुसुम परमार ने बेटियों को खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। नाहन में शिक्षा के दौरान शारीरिक शिक्षक ने दोनों बहनों के हाथ में हॉकी स्टिक थमा दी। इसके बाद वह लगातार मेहनत करती रही है और हॉकी में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। स्कूली शिक्षा पूरी होने के बाद उनकी खेल प्रतिभा को देखते हुए उनका चयन चंडीगढ़ के एमसीएम डीएवी गर्ल्स कॉलेज में हुआ। यहां कुशल हॉकी कोच के नेतृत्व में सीमा कल्पना परमार ने कॉलेज का नाम रोशन किया। इसी दौरान सीमा ने सॉफ्टबॉल में नाम चमकाया और वह इंडिया टीम की वाइस कैप्टन भी रही। कल्पना परमार ने हॉकी में अपनी प्रतिभा दिखाई और हॉकी में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया। दोनों ने अपना अंतिम नेशनल हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी के लिए खेला था।
भास्कर न्यूज| सोलन
हिमाचलप्रदेश की दो महिला खिलाड़ी अब फ्रांस में होने वाली वर्ल्ड मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। जापान में आयोजित 18वीं एशिया मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दो सगी बहनों कल्पना परमार और सीमा परमार ने क्वालिफाई करके देश प्रदेश का नाम रोशन किया है।