निशुल्क चिकित्सा शिविर में रोगी जांचे
सराहां | सराहांमें निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। गुरु कृपा क्लीनिक सोलन से आए डॉ सचिन भंडारी ने मरीजों की जांच की उन्हें स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। शिविर में उदय पब्लिक स्कूल के बच्चों सहित 50 से अधिक महिला पुरुषों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। शिविर में उच्च रक्त चाप पक्षघात के बारे में भी उपस्थित लोगों को बचाव की जानकारी दी गई। डॉ सचिन भंडारी ने बताया कि शिविर में चमड़ी रोग, घुटनों जोडों की दर्द, श्वास रोग के अलावा शिरो रोग से पीडि़त रोगी पहुंचे जिनकी जांच की गई। उन्होंने बताया कि सराहां में महीने में दो बार इस तरह के शिविर लगाकर वह जनता को अपनी सेवाएं देंगे। उनके सहयोगी डॉ देवेंद्र चौहान ने मरीजों की जांच की।