- Hindi News
- बेर का पेड़, चला चेतराम हीरो बनने का मंचन
बेर का पेड़, चला चेतराम हीरो बनने का मंचन
संस्कृतकॉलेज सोलन में चल रहे एचपीयू की राज्यस्तरीय इंटर कॉलेज युवा महोत्सव के तीसरे दिन लघु नाटिकाओं का मंचन किया गया।
इसका शुभारंभ डॉ. कैलाश पराशर ने किया जबकि पूर्व प्रिंसिपल डॉ. प्रेम लाल गौतम ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मंगलवार को आयोजित लघु नाटिकाओं में डिग्री कॉलेज हरिपुर मनाली के विद्यािर्थयों की प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब सराहना मिली। इसके बाद डिग्री कॉलेज घुमारवी, हमीरपुर, चवारी, ठियोग ने अपनी लघु नाटिकाओं का मंचन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कार्यक्रम में संजौली कॉलेज ने चला चेतराम हीरो बनने के शीर्षक से सभी काे मंत्रमुग्ध किया। वहीं डिग्री कॉलेज सोलन की तरफ कृष्ण चंद के लिखे बेर का पेड़ नाटक का मंचन किया। इसका निर्देशन संजीव अरोड़ा ने किया। इस हास्य लघु नािटका में सरकारी तंत्र की कारगुजारी बाबूगिरी पर कड़ा तंज कसा। नाटक के मंचन में प्रियंका, वेद प्रकाश वीरेंद्र नीरज सहित निलेश हेमंत अत्री ने मुख्य भूमिका निभाई।
पीजी कॉलेज शिमला, , भाेरंज, बिलासपुर, सुंदर नगर, कुल्लू कॉलेज की टीमों ने भी अपनी नाटिकाओं से दर्शकों की वाहवाही लूटी। इसी तरह डिग्री कॉलेज सोलन, नाहन मेजबान संस्कृत कॉलेज ने मनमोहक लघु नाटिकाओं से दर्शकों का मनोरंजन किया। डिग्री कॉलेज करसोग, रामपुर, मंडी, पांवटा सािहब चंबा के युवाओं ने अभिनय का परिचय दिया।
संस्कृत कॉलेज सोलन में चल रहे राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में लघु नाटिका प्रस्तुत करते कलाकार।