- Hindi News
- इंजन हांफने से तीन घंटे तक रुकी रही ट्रेन
इंजन हांफने से तीन घंटे तक रुकी रही ट्रेन
सोलन| कालका-शिमलाविश्व धरोहर ट्रैक पर शनिवार को अपमिक्स ट्रेन का इंजन हांफने कारण ट्रेन तीन घंटे तक सनवारा और धर्मपुर स्टेशन के बीच रुकी रही। इससे ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार कालका से शिमला रही अपमिक्स ट्रेन का इंजन धर्मपुर सनावारा के बीच फेल हो गया। इसके कारण ट्रेन रुक गई। रेलवे अधिकारियों ने रिलीफ इंजन मंगवाया, जिसके कारण ट्रेन आगे बढ़ पाई। इंजन खराब होने से यात्री भी काफी परेशान होते रहे। इससे पहले भी इसी ट्रैक पर कई बार इंजन हांफ चुका है। रेलवे स्टेशन सोलन के स्टेशन अधीक्षक उतानपाल सिंह नेगी ने बताया कि अपमिक्स ट्रेन का इंजन फेल हो गया था। यह ट्रेन सुबह 11.30 बजे सोलन से शिमला के लिए रवाना होनी थी। यह ट्रेन सोलन से 15.25 मिनट पर शिमला के लिए रवाना हुई।