पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा विभाग में प्रमोशन तो कुछ के हुए तबादले

शिक्षा विभाग में प्रमोशन तो कुछ के हुए तबादले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षाविभाग ने शनिवार को चतुर्थ श्रेणी के 25 कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। विभाग ने डीपीसी कर इन्हें लिपिक के पद पर प्रमोट कर नई जगहों पर नियुक्ति दी है। इसमें सोलन से जयलाल, लाहौल स्पीति से से हीरा लाल, सिरमौर से जयलाल, ऊना से पवन कुमार, शिमला से नरेश कुमार रंभा देवी, कुल्लू से मनोज कुमार, सोलन से मक्खन सिंह, मंडी से लीलाधर, शिमला से मदन लाल, कांगड़ा से सतीश कुमार, सोलन रक्षा देवी, सिरमौर से भगतराम, मंडी से झावे राम, लहौल स्पीति से सुभाष चंद, मंडी से हेम सिंह, पारस राम, नेत्र सिंह घंमडा राम, किन्नौर से जगदीश चंद, सोलन से गुरदेव सिंह, बिलासपुर से धर्मी देवी, कांगड़ा से कृष्ण कुमार दिलो राम को प्रमोशन मिला है। 15 अक्टूबर से पहले तय स्थानों पर ज्वाइनिंग देनी होगी।

उपनिदेशककार्यालय से हटाए प्रवक्ताः शिक्षाविभाग ने आठ प्रवक्ताओं को उप निदेशक कार्यालयों से हटाकर स्कूलों में रिक्त स्थानों पर तैनाती दी है। ऊना से कर्मचंद को बजरौल, चंबा से अजय को साहू, हमीरपुर से राजेश को चौरू, कुल्लू से बहादुर को बंजार, मंडी से अशोक को सेरी बंगलो, शिमला से नारायण गर्ग को जयसिंहपुर, साेलन से संजय कुमार को कुनिहार तथा बिलासपुर से संजय को ब्वॉयज स्कूल बिलासपुर भेजा गया।

व्यावसायिकप्रवक्ता बने सहायक नोडल अधिकारीः विभिन्नस्कूलों में कार्यरत व्यावसायिक प्रवक्ताओं को अन्य स्कूलों तैनाती दी है, जिसमें सिरमौर से विरेंद्र कुमार को डाइट नाहन, नूरपुर की पूनम को डाइट हमीरपुर, सोलन के नरेंद्र कुमार को डाइट सोलन, बिलासपुर से उमेश को डाइट बिलासपुर, गंगरौटू से रेखा को डाइट मंडी, नाहन से पदम सिंह को डाइट शिमला, बनीखेत से नरेश को डाइट चंबा, कांगड़ा से संदीप को डाइट कांगड़ा, बिलासपुर से कुलदीप को डाइट कुल्लू में सहायक नोडल अधिकारी के पद पर तैनाती दी है। जबकि धर्मशाला से सुधीर भाटिया को कांडी स्कूल, नाहन के सुदर्शन लाल को बनेठी स्कूल, भोरंज से राजेश कुमार को लौहारली स्कूल, घुमारवीं से राजेश हमदर्द को बड़सर में बतौर आईपी तैनाती दी है।