- Hindi News
- विवाद के चलते नहीं हो पा रहा सड़क का िनर्माण
विवाद के चलते नहीं हो पा रहा सड़क का िनर्माण
सोलन के टैंक रोड पर गिराई गई निर्माण सामग्री से लगा जाम।
ठेकेदार ने मांगी पुलिस
सड़कको पक्का करने पर उठे विवाद के बाद ठेकेदार ने नगर परिषद निर्माण से कार्य को करने के लिए पुलिस की मदद मांगी है। बता दें कि टैंक रोड से ऑफिसर कॉलोनी को जोड़ने वाली इस सड़क से सेरी डमरोग गांव भी जुड़े हैं। ऑफिसर कॉलोनी के चलते यहां से अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में सड़कों को सात दिन तक बंद रखना कुछ लोगों को रास नहीं आया। हालांकि नगर परिषद ने यहां से दो पहिया वाहनों के आने-जाने की व्यवस्था की थी।
लंबेसमय से की जा रही मांग
ऑफिसरकॉलोनी को जोड़ने वाली सड़क को लंबे समय से पक्का करने की मांग की जा रही है। सड़क की खस्ताहालत के चलते बारिश के स्थित में यहां पर पानी एकत्र होकर लोगों के घरों की तरफ बह जाता है। इसी के मद्देनजर नगर परिषद इसे सिमेंटिड करने का निर्णय लिया है। यह कार्य तभी संभव होगा जब इस पर कुछ दिनों तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
^सड़क को पक्का करने में कम से कम सात दिन लगने हैं। सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद रखने के लिए पुलिस से परमिशन मांगी गई है। बीआरनेगी, कार्यकारीअधिकारी, नगर परिषद, सोलन
^ठेकेदार की लेबर के साथ स्थानीय लोगों की निर्माण सामग्री गिराने को लेकर कहासुनी होने के बाद काम रुका है। ठेकेदार ने नगर परिषद से इस कार्य को पूरा करने के लिए पुलिस की मदद मांगी है। इंदूसूद, पार्षद,वार्ड-10
मोहन चौहान|सोलन
टैंकरोड और ऑफिसर कॉलोनी को जोड़ने वाली सड़क इन दिनों स्थानीय लोगों के लिए आफत बन चुकी है। सड़क को पक्का करने के लिए यहां पर करीब एक सप्ताह पहले गटका, बजरी और रेत तो गिराई गई लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। सड़क पर बेतरतीब ढंग से गिराई गई निर्माण सामग्री दो पहिया और छोटे वाहनों के लिए खतरा बन चुकी है। इससे यहां पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर परिषद की लापरवाही से कामकाजी और स्कूली बच्चों को गंत्वय तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मारपीटभी हो चुकी है
ठेकेदारने यहां पिछले सप्ताह सड़क को पक्का करने के िलए सड़क सात दिन तक बंद रहने की सूचना लगा दी। इस पर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई। बताया जा रहा है कि सड़क को पक्का करने के लिए यहां निर्माण सामग्री गिराने को लेकर यहां पर स्थानीय लोगों ने ठेकेदार की लेबर के