पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाद्य आपूर्ति विभाग ने पकडे़ 10 घरेलू सिलेंडर

खाद्य आपूर्ति विभाग ने पकडे़ 10 घरेलू सिलेंडर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोलन| खाद्यएवं आपूर्ति विभाग ने घरेलू गैस की कालाबाजारी पर शिकंजा कसते हुए बुधवार को ढाबों से 10 सिलेंडर बरामद किए।

विभाग के खाद्य निरीक्षक संदीप शांडिल ने शहर में की जा रही गैस आपूर्ति की मॉनिटरिंग के दौरान न्यू बस स्टैंड के नजदीक एक ढाबे से 6 सिलेंडर बरामद किए। इसी तरह सपरून में चल रहे ढाबे से 4 सिलेंडर पकड़े गए। इससे पहले रसोई गैस की शिकायतों को लेकर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत भी प्रशासन को ज्ञापन सौंप चुकी है। ग्राहक पंचायत के सर्वे के मुताबिक शहरी उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं साथ ही उन्हें होम डिलीवरी भी नहीं मिल रही है। िजला खाद्य िनयंत्रक यादवेंद्र पाल ने बताया िक रसोई गैस की कालाबाजारी को रोकने के लिए गैस एजेंसियों की मोनेट्रिंग की जा रही है। विभागीय टीम ने बुधवार को दो जगहों से 10 रसोई गैस के सिलेंडर बरामद किए हैं।

छापेमारी में बस स्टैंड के पास पकड़े गए घरेलू गैस के सिलेंडर।