फन एंड लर्न स्कूल में क्रिसमस
सोलन| फनएंड लर्न स्कूल सोलन में बुधवार को क्रिसमस त्योहार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रिंसिपल शार्लट कर्लाक ने बताया कि क्रिसमस के उपलक्ष्य में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अतिथियों का मनोरंजन किया। इस मौके पर क्रिसमस से संबंधित लघु नाटिका भी प्रस्तुत की। शार्लट ने बच्चों को क्रिसमस त्योहार का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि यह त्योहार त्याग, प्रेम, भाईचारा और शांति का संदेश देता है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को टॉफियां उपचार भी बांटे गए।