पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोर्ट के आदेश की अवहेलना का आरोप

कोर्ट के आदेश की अवहेलना का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोलन| जिलावेटरनरी फार्मासिस्ट संघ सोलन ने हाईकोर्ट की तरफ से पशु पंजीकरण का जिम्मा पंचायतीराज विभाग को सौंपने के आदेश का स्वागत किया है। साथ ही वेटरनरी विभाग के अधिकारियों की तरफ से फार्मासिस्टों को पशुओं की टैगिंग के लिए बाध्य करने का भी आरोप लगाया। संघ के जिला प्रधान जेके ठाकुर, महासचिव वीरेंद्र वर्मा, सुंदर राम एचके वर्मा ने यहां जारी बयान में कहा कि पशुओं को टैग लगाने का जिम्मा वेटनरी विभाग के कर्मचारियों को दिया गया है। ऐसे में इस कार्य के लिए फार्मासिस्ट को बाध्य करना हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना है। उन्होंने कर्मचारियों से पंचायत के सहयोग मिलने पर ही पशुओं की टैगिंग करने का आह्वान किया है।