कुपवी स्कूल की बोबी भाषण में देश भर में फर्स्ट
ओडिसामें राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत आयोजित इंटर स्टेट जूनियर रेडक्रॉस कैंप में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुपवी की छात्रा बोबी रंजना ने भाषण प्रतियोगिता में देश भर में पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा ओडिसा ने दूसरा उतर प्रदेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। हिमाचल की टीम ने कल्चर प्रोग्राम में दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि ओडिसा पहले तमिलनाडु तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए हिमाचल की टीम को ऑल ओवर चैंपियनशिप अवार्ड से नवाजा गया। कुपवी की छात्रा बाबी रंजना को बेस्ट जूनियर गर्ल्स के खिताब से भी नवाजा गया। कैंप में देश के विभिन्न राज्यों से आई 24 टीमों ने भाग लिया था। हिमाचल की टीम का नेतृत्व कुपवी स्कूल के प्रिंसिपल राय सिंह रावत एनएसएस प्रोग्राम आफिसर सुनील शर्मा ने किया। ओडिसा के पूरी में हिमाचल की और से लड़की वर्ग में बोबी रंजन, निशा, रिंकी, सुमन, कौशल्या, अदिति, प्रतिमा श्यामा लड़के वर्ग में योगेश, लोकिंद्र, राकेश, बंटी दस्टा, विकेश, मयंक, नरेश विवेक ने हिस्सा लिया।
शांडिल एनसीसी अधिकारी गोपाल शर्मा को डीजी राष्ट्रीय प्रशंसा पुरस्कार से सम्मानित करते हुए।
पुरस्कार मिलने के बाद मुख्यमंत्री से मिलते एनएसएस अधिकारी डॉ. धरेंद्र सिंह पठानिया।
बोबी रंजना को पुरस्कृत करते रेडक्राॅस कैंप के अधिकारी।
सोलन| सीनियरसेकंडरी स्कूल धर्मपुर में कार्यरत एनसीसी अधिकारी डॉ. धीरेंद्र सिंह पठानिया सीनियर सेकंडरी स्कूल सायरी के एनसीसी अधिकारी गोपाल शर्मा को डायरेक्टर जनरल प्रशंसा मेडल से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें डिग्री कॉलेज संजौली में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने प्रदान किया।