विकास में युवाओं की भागीदारी जरूरी: शांडिल
सामाजिकन्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि विकास के लाभ सभी तक पहुंचाने के लिए इस कार्य में युवा वर्ग की नियमित भागीदारी आवश्यक है। डॉ. शांडिल कंडाघाट छावशा पंचायत के डेंवंडा गांव में एक सामाजिक समारोह को संबोधित कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और हम सभी का यह प्रयास होना चाहिए कि युवाओं की असीमित ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाया जाए।
उन्होंने समाज के सभी वर्गों से आग्रह किया कि वे युवा पीढ़ी का विशेष ध्यान रखें और उन्हें नशे जैसी कुरीतियों से बचाकर रखें। छावशा पंचायत के उप-प्रधान गंगाराम ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा बीडीसी सदस्य चन्दन शर्मा ने धन्यवाद किया।राज्य कांग्रेस समिति के सचिव हेमेंद्र ठाकुर तथा एपीएमसी के अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे।
इस अवसर पर देलगी पंचायत के प्रधान परसराम, पौधना पंचायत के प्रधान संजीव ठाकुर, उपमंडलाधिकारी कंडाघाट एसएम सानी, पर्यटन विकास निगम के पूर्व उप निदेशक एचएस ठाकुर, बाल विकास परियोजना अधिकारी शांति बिष्ट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
डेंवंडा में युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए कहा