पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोलन अस्पताल में सामने आए पीलिया के 28 नए मामले

सोलन अस्पताल में सामने आए पीलिया के 28 नए मामले

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रीयअस्पताल में मंगलवार को पीलिया के 28 नए मामले सामने आए हैं। इसके चलते जिला में अब तक पीलिया के रोगियों की संख्या करीब 350 तक पहुंच गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके दरोच कहा कि यदि रोगी को उल्टी, दस्त, भूख लगना, जोड़ों में दर्द, सिर में दर्द, जी मचलाना इत्यादि लक्षण पाए जाते हैं तो तुरंत समीप के स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

डॉ. ने बताया कि पीलिया के मरीजों को जिला के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में उपचार उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जि़ले में दूषित जल से होने वाले संक्रामक रोगों से बचाव की जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे पेयजल का 20 मिनट उबालने के बाद ही सेवन करें।

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि पीलिया बीमारी से डरें नहीं और पीलिया होने की स्थिति में चिकित्सक के परामर्श के अनुसार ही दवा लें। उन्होंने कहा कि जि़ले में दूषित जल से फैलने वाले संक्रामक रोगों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जा रही है। स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को पानी शुद्ध करने की जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि पीलिया होने की संभावना पर सबसे पहले नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में एलएफटी परीक्षण करवाएं।

शहर में नहीं थम रहा पीलिया, 350 हुई संख्या

खबरें और भी हैं...