पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण करें विभाग’

‘पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण करें विभाग’

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्रीराज्य स्वास्थ्य देखभाल योजना के कार्यान्वयन के संबंध में सोलन में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता एडीएम संदीप नेगी ने की। नेगी इस अवसर पर जिले के सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभाग में मुख्यमंत्री राज्य स्वास्थ्य देखभाल योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण करवाना सुनिश्चित बनाएं।

नेगी ने कहा कि इस योजना में 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के वरिष्ठ नागरिक, 70 प्रतिशत से अधिक अक्षम, अनुबंध कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायक, अंशकालिक कर्मचारी, दैनिक भोगी कर्मचारी, मिड-डे-मील वर्कस तथा एकल नारी को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि सोलन जि़ला में अब तक लगभग 10 हजार व्यक्ति ही इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत हुए हैं नेगी कहा कि इस उपचार के लिए सोलन जि़ला के 16 अस्पतालों को चिन्हित किया गया है। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारियों की स्थिति में रोगी का 1 लाख 75 हजार रुपए तक का उपचार चिन्हित अस्पतालों में नि:शुल्क किया जाएगा।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत रूरल टेक्नॉलोजिस सोल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के हिमाचल प्रभारी डॉ. सानन्दा कुमार ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत निर्धारित की गई श्रेणियों के शत प्रतिशत लाभार्थियों का निश्चित समय में पंजीकरण करवाना आवश्यक है( सोलन में पंजीकरण कार्यालय खोला जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से अनुरोध कि कि लाभार्थियों का पंजीकरण करवाते समय उनकी फोटो, आधार कार्ड तथा राशन कार्ड साथ लाने की जानकारी उपलब्ध करवाई जाए ताकि पंजीकरण में देरी हो। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके दरोच ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उप निदेशक डीआरडीए सुरेश सिंघा ने धन्यवाद किया। इस अवसर पर एसएम सानी, सुरेंद्र तेगटा, विजय बरागटा, बीएस ठाकुर, भीम सिंह चौहान, डॉ. बीके भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

सोलन में मुख्यमंत्री राज्य स्वास्थ्य देखभाल योजना पर आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता करते एडीसी संदीप नेगी।

खबरें और भी हैं...