अग्निकांड पीडि़तों के लिए उत्तराचंल भ्रातृमंडल ने बांटे कंबल
शिल्लीरोड स्थित ओम भवन में पिछले दिनों हुई आगजनी की घटना के बाद कई प्रकार से मदद के लिए हाथ आगे बढ़ रहे हैं। उत्तराचंल भ्रातृमंडल ने ओम भवन पहुंचकर पीडि़तों को गर्म कंबल वितरित किए। भातृमंडल के अध्यक्ष विनोद थपलियाल, वरिष्ठ उप प्रधान पीबी गयरोला, उप प्रधान चक्रधर चमोली, महासचिव राधेश्याम नौटियाल, लक्ष्मी दत्त ममगई, दीवान सिंह नेगी और अन्य सदस्यों ने ओम भवन पहुंचकर पीडि़तों को कंबल वितरित किए। पीडि़तों ने विभिन्न प्रकार की मदद के लिए डीसी सोलन मदन चौहान समेत शहर की अन्य संस्थाओं स्थानीय लोगों का आभार जताया है। अग्निपीड़ित बच्चों की मदद के लिए एडवोकेट शिवाली गुरंग नन्हें आदी के लिए साइकिल लेकर पहुंची। आदी के लिए यह जीवन का सबसे बड़ा गिफ्ट महसूस हुआ। आदी आग की घटना के समय अपने पिता के साथ नाहन के गया था। घर में आग लगने से उसकी साइकिल भी जल गई थी। अब साइकिल को गिफ्ट में पाकर उसकी खुशी का ठिकाना नहीं है।