सुबाथू-देलगी सड़क को 30 मई से पहले पक्का किया जाए: ग्रामीण
सोलन | देलगी,पोधना भारती पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, बीडीसी सदस्य अन्य लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक देवेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में एडीएम सोलन संदीप नेगी से मिला। इस दौरान उन्होंने सुबाथू-देलगी सड़क को 30 मई तक पक्का करने के लिए कहा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यदि 30 मई तक सड़क को पक्का नहीं किया गया तो देलगी में पांच पंचायतों की महापंचायत बुलाकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक अधिकारी से क्षेत्र का दौरान करने का भी आग्रह किया।