एसपी से मिले बस ऑपरेटर ट्रैफिक पुलिस पर तंग करने का आरोप
शूलिनीनिजी बस आॅपरेटर संघ ने ट्रैफिक पुलिस पर बेवजह तंग करने का आरोप लगाया है। इस संदर्भ में संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को एसपी सोलन रमेश छाजटा को ज्ञापन सौंपा। प्रधान रघुविंद्रा सिंह मेहता ने कहा कि सरकार ने बेराेजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से बस रूट प्रदान किए हैं, लेकिन इस वर्ग को अक्सर ट्रैफिक पुलिस के रौब अभद्र व्यवहार का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बस ऑपरेटरों को पहले बस स्टैंड में 20 मिनट पार्किंग का समय मिलता था, लेकिन अब यह घटाकर 10 मिनट कर दिया है। इससे सवारियां समय रहते अपना सामान लोड नहीं कर पा रही हंै। उन्होंने कहा कि ऑफ टाइम में निजी बसों में चंबाघाट रोड की खुली जगहों में पार्क किया जाता है लेकिन यहां पर भी ट्रैफिक पुलिस बेवजह की बसों के चालान काट रही है। उन्होंने एसपी से बस स्टैंड में बसों की पार्किंग का समय 20 मिनट ही रखने की मांग की उन्होंने जौणाजी रोड में अवैध रूप से चल रही टैक्सियांे पर भी अंकुश लगाने की मांग की है।