पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर काटे 40 चालान

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर काटे 40 चालान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोलन|शहर मेंट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने वाहन चालकों के चालान काटने की मुहिम शुरू की है। पुलिस ने दो दिनों के अंदर अवैध पार्किंग, ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड प्रैशर हाॅर्न के 40 से अधिक चालान काटे हैं। शहर में बढ़ी ट्रैफिक समस्या और वाहन चालकों की मनमानी के चलते मुख्य सड़कों पर पैदल चलाना मुश्किल हो गया है। इसी तरह साइलेंस जोन में ट्रैफिक नियमों का जमकर उल्लंघन किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई कर रही है। पुिलस का कहना है कि आगे भी ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।