वाकनाघाट के पलाह में मर्डर
िसटी रिपोर्टर| सोलन/कंडाघाट
वाकनाघाटसे करीब आठ किलोमीटर दूर पलाह गांव में साथ लगते गांव के एक अधेड़ की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने सुबूत मिटाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की। घटना मंगलवार रात की है। बुधवार को किसी ने फोन पर मामले की पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और जय गोपाल का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जबकि एक अन्य की पुलिस तलाश कर रही है।
बताया जा रहा है कि जय गोपाल मजदूरी का काम करता था। बुधवार को किसी ने फोन कर मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर कंडाघाट पुलिस पलाह गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
फोरेंिसकटीम भी पहंुची
सूचनामिलने पर डीएसपी हेमंत ठाकुर भी मौके पर पहुंचे। जुन्गा से आई फोरेंसिक की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। डीएसपी हेमंत ठाकुर ने बताया कि अभी तक की पूछताछ में यह पता चला है कि हत्या की घटना रूपलाल के किचन में हुई है। इस दौरान कुछ और लोग भी वहां मौजूद थे। शव की चमड़ी जली हुई है। इससे पता चलता है कि हत्या के बाद शव को जलाने की कोशिश की गई है। इस मामले में पुलिस ने अभी तक रूपलाल को कस्टडी में लिया है, जिसके घर में हत्या हुई है। इसके अलाव मामले में एक अन्य आरोपी दीपक की पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार कंडाघाट सबडिविजन के पपलोल गांव का 47 वर्षीय जय गोपाल मंगलवार को पलाह गांव में गया था। वहां रूपलाल के घर पर रात को पार्टी के दौरान शराब का दौर चला और बाद में किसी बात पर उनका झगड़ा हो गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने जय गोपाल की हत्या कर दी। यह पूरी घटना रूपलाल की रसोई में हुई। जय गोपाल को मारने के बाद उसके शव को आरोपियों ने जलाने की कोशिश की।