पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेंशन में 40%कटौती का फार्मूला हो बंद: महासंघ

पेंशन में 40%कटौती का फार्मूला हो बंद: महासंघ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशराजकीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ सोलन की प्रधान नाथूराम की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में तय किया गया कि इस वर्ग की मांगों को उठाने के लिए एक मार्च को शिमला में महासंघ का राज्य स्तरीय सम्मेलन होगा। इसमें अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष एसएस जोगटा मुख्यातिथि के तौर पर शामिल होंगे।

कर्मचारी महासंघ के जिला महासचिव रमेश कुमार वर्मा ने कहा कि राज्य सम्मेलन उद्यान विभाग नवबहार के सभागार में होगा, जिसकी अध्यक्षता महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष श्याम सिंह खाची करेंगे।

उन्होंने कहा कि सम्मेलन में कर्मचारियों की पेंशन 20 साल सेवाकाल के बाद यथावत रखने, इसमें 40 फीसदी कटौती के फार्मूले को तुरंत बंद करने, 33 वर्ष की सर्विस कंडीशन को हटाने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को एकमुश्त पदोन्नति एक बार देने, जिला स्तर पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के प्रधान महासचिव के बैठने की उचित व्यवस्था करने आदि की मांग की जाएगी।