पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चायल में आयुर्वैदिक अस्पताल की मांग अनसुनी

चायल में आयुर्वैदिक अस्पताल की मांग अनसुनी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चायल|चायल मेंदशकों से आयुर्वैदिक अस्पताल की मांग चली रही है। यहां अस्पताल खुलना तो दूर एक आयुर्वैदिक औषधालय के लिए भी लोग तरस रहे हैं। जिला सोलन की ग्राम पंचायत बांजनी, सकोडी, झाजा, दंघील, चायल, नगाली, हिन्नर और जिला शिमला की ग्राम पंचायत जनेड़घाट, भड़ेच, नगरी, चायल अस्पताल स्तर की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए चायल पर निर्भर रहती हैं। यहां के लोग आयुर्वैदिक अस्पताल खोलने की मांग करते रहे हैं। चायल के प्रधान राजीव शर्मा, कृष्णा देवी, सुनीता रावत, जोगिंद्र वर्मा, प्रेम कुमार, अजय कुमार सहित दर्जनों लोगों ने चायल में आयुर्वैदिक अस्पताल खोलने की मांग की है।