पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अहंकार से नष्ट हो जाता है विवेक: शास्त्री

अहंकार से नष्ट हो जाता है विवेक: शास्त्री

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोलन | जनकल्याण सेवा समिति के तरफ से नृसिंह मंदिर सोलन में आयोजित शिव महापुराण कथा के दौरान आचार्य दिनेश शास्त्री ने भगवान शिव माता पार्वती विवाह का वर्णन किया। अंहकार हमारे विवेक को नष्ट कर अच्छे बुरे की समझ को समाप्त कर देता है। माता पार्वती ने कठोर तपस्या कर भगवान शिव को प्रसन्न कर विवाह रचाया। राजा दक्ष इस विवाह से खुश नहीं थे। राजा ने महान यज्ञ का आयोजन किया लेकिन शिव-पार्वती को निमंत्रण नहीं दिया। सती के कहने पर सदाशिव भी यज्ञ में पहुंचे। राजा की तरफ से अपने पति शिव का अपमान देख मां पार्वती ने हवन कुंड में खुद को सती कर दिया। शिव के गण वीरभद्र ने राजा दक्ष का वध कर सारे दक्ष का तहस-नहस कर दिया।