देंऊघाट में टॉयलेट बनाने की मांग
सोलन | मोटरवर्क मार्केट देंऊघाट में टॉयलेट की सुविधा नहीं होने से दुकानदारों ग्राहकों काे खासी दिक्कतें पेश रही है। जानकारी के अनुसार नप ने यहां नया टॉयलेट बनाने के लिए पिछले वर्ष जर्जर पडे़ टॉयलेट को तोड़ दिया था। नप की कार्यप्रणाली के चलते एक वर्ष बीत जाने के बाद भी टॉयलेट का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। दुकानदार नरेश गांधी ने बताया के टॉयलेट की सुविधा नहीं होने से कारोबार पर विपरीत असर पड़ रहा है।