पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैंटर चालक और उसके साथी पर महिला का अारोप, दोनों िगरफ्तार

कैंटर चालक और उसके साथी पर महिला का अारोप, दोनों िगरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गाड़ीकी इंश्योरेंस कराने के बहाने महिला इंश्योरेंस एजेंट को बुलाकर उसके साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने धर्मपुर थाना में पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कुमारहट्टी में रहने वाली महिला इंश्योरेंस कंपनी में एजेंट का काम करती है। यहां की काबां कलां पंचायत के जगीरिया गांव निवासी कैंटर चालक जय प्रकाश ने अपनी गाड़ी कैंटर का इंश्योरेंस करवाने के लिए उपरोक्त महिला से संपर्क किया।

महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि शनिवार देर रात कैंटर चालक जयप्रकाश ने महिला से गाड़ी की इंश्योरेंस लेने के बहाने उसे घर से कुमारहट्टी बाजार में बुलाया। इसके बाद वह चालक उसे अपने कैंटर में जबरदस्ती बिठाकर नाहन रोड की तरफ ले गया। कुमारहट्टी से करीब 5-6 किलोमीटर दूर ले जाकर चालक जय प्रकाश उसके दोस्त चेतन ने सुनसान जगह पर महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला को दोबारा कुमारहट्टी बाजार के चौक पर छोड़ दिया। पीड़ित महिला ने रविवार सुबह करीब तीन बजे डगशाई चौकी को फोन पर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही धर्मपुर पुलिस ने नाका लगाकर दोनों आरोपियों को ट्रक सहित गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी सहदेव सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी जयप्रकाश जिला सोलन की ग्राम पंचायत काबां कलां के गांव जीरियां जबकि उसका चेतन गांव झाजड़ तहसील नाहन जिला सिरमौर का रहने वाला है। थाना प्रभारी धर्मपुर रघुवीर सिंह ने बताया कि सोलन अस्पताल में महिला का मेडिकल करवाया जा रहा है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर धारा 376/506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

बंगाणा| जुलाई2013 में बंगाणा उपमंडल के एक गांव की नाबालिग से दुष्कर्म कर फरार हुआ आरोपी पुलिस ने दबोच लिया है। आरोनी को सोमवार सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी को रविवार सुबह धमांदरी बस स्टॉप से गुप्त सूचना के आधार पर अरेस्ट किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक बंगाणा निवासी 31 वर्षीय युवक विनोद उर्फ विक्की 14 जुलाई 2013 को क्षेत्र की 17 वर्षीय लड़की को बहला-फुसला कर अपने साथ भगा कर ले गया था। युवक ने नाबालिगा को रामपुर बुशहर चंडीगढ़़ में रखा। जहां उसने लड़की के साथ कई बार दुष्कर्म किया था। हालांकि बाद में पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया था। लेकिन पुलिस के पास इस केस जाते ही आरोपी फरार ह