पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुःख िनवारण समागम

दुःख िनवारण समागम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोलन| डॉ.वाईएस परमार यूनिवर्सिटी नौणी में चल रहे ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी के दु:ख निवारण समागम में भारी संख्या में लोग यहां पहुंचे हैं। शनिवार रात श्रद्धालुओं को प्रवचन करते हुए कुमार स्वामी ने कहा कि दिव्य शक्तियों का अनुभव आज विश्व के करोड़ों लोग कर रहे हैं। कुमार स्वामी ने कहा कि प्रभु कृपा से ही हर दु:ख का निवारण होता है। प्रभु कृपा नाम पाठ कोई जादू या चमत्कार नहीं बल्कि प्रभु कृपा का वह दुर्लभ आलोक है जो हमारी सनातन पुरातन मर्यादा के शास्त्रों में छुपा है। मैं वही सब कुछ आपको दे रहा हूं जो प्रभु कृपा से मैंने प्राप्त किया है। कुछ समय के पाठ के बाद आप स्वयं अनुभव करेंगे कि आपका जीवन कैसे बदल रहा है। आपकी तन, मन धन की समस्याएं ऐसे दूर हो जाएंगी जैसे पहले थी ही नहीं। इस मौके पर लक्ष्मी नारायण धाम के महासचिव गुरुदास जी ने कहा कि परम पूज्य सत्गुरु करुणा के महासागर हैं, जिसका साक्षात्कार इसी बात से हो जाता है कि कई वर्षों की साधना के बाद इन्होंने मां भगवती का जो दुर्लभ रहस्य प्राप्त किया है, उसे आज यह सहज मानवता कल्याण के लिए उद्घाटित कर रहे हैं।