पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंडर 19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू

अंडर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुनिहार| सीनियरसेकंडरी स्कूल कुनिहार में अंडर-19 छात्र एवं छात्राओं की जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आरंभ हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ आयोजन समिति के सचिव अरुण भारद्वाज ने डीएसएसए का झंडा फहराकर किया। इस प्रतियोगिता में जिला सोलन के 37 निजी सरकारी स्कूलों के करीब 450 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। अरुण भारद्वाज ने कहा कि खिलाडिय़ों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों को भी खेलना चाहिए, जिससे मानसिक विकास के अलावा शारीरिक रूप से खिलाड़ी सुदृढ़ होता है। उन्होंने कहा कि खेलें हमारे जीवन का अभिन्न अंग है इसलिए खिलाडिय़ों को चाहिए कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों को भी अपनाएं। इस मौके पर डीपीई संतोष, ग्राउंड प्रभारी सुरेंद्र सहजल, सुधीर, कामेश्वर शर्मा, धर्मेंद्र, राजेश, अशोक समेत खिलाड़ी मौजूद थे।