- Hindi News
- दवाइयों के दुरुपयोग, स्टोरेज के बारे में बताया
दवाइयों के दुरुपयोग, स्टोरेज के बारे में बताया
हिमाचलप्रदेश राज्य फॉर्मासिस्ट काउंसिल रजिस्टर्ड फार्मासिस्टों की सुविधा के लिए शैक्षणिक कार्यक्रमों का जिलावार आयोजन करेगी। यह निर्णय एसएफडीए हॉल नाहन में आयोजित राज्य फॉर्मासिस्ट काउंसिल रजिस्टर्ड केमिस्ट अलाइंस की एक दिवसीय शैक्षणिक कार्यक्रम के दौरान लिया गया।
इस मौके पर राज्य काउंसिल के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण रजिस्ट्रार कमलेश कुमार ने भाग लिया। अध्यक्ष गोपाल कृष्ण ने कहा कि प्रदेश स्तर पर छह कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन जिलावार किया जा रहा है। राज्य काउंसिल आगामी 25 सितंबर को फार्मासिस्ट दिवस का आयोजन करेगी। कार्यक्रम का आयोजन सोलन के शूलिनी विश्वविद्यालय परिसर में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य केमिस्टों फार्मासिस्टों को ड्रग एब्यूज स्टोरेज आदि के विषय में शिक्षित करना है। उन्होंने कहा कि शिविर में विशेषज्ञों द्वारा जिला भर से आए केमिस्टों को विभिन्न विषयों के बारे में जानकारी प्रदान की। विशेष तौर पर ड्रग एब्यूज स्टोरेज कंडिशन के बारे में केमिस्टों को विस्तार से बताया गया। इस दौरान डा. महेंद्र ने स्टोरेज डा. नोटियाल ने हर्बल ड्रग के बारे में बताया जबकि डॉ निशांत ने ड्रग एब्यूज के विषयों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान काउंसिल ने प्रदेश उच्च न्यायालय के उस फैसले का स्वागत किया, जिसके तहत फार्मासिस्टों के नवीनीकरण काउंसिल द्वारा करवाने को कहा गया है। साथ ही नवीनीकरण के लिए पांच वर्षों में दो बार शिविर में उपस्थिति अनिवार्य की गई है। इस अवसर पर हेमंत शर्मा, सुभाष शर्मा, जीआर पुरी, धीरज गर्ग, राकेश मल्होत्रा आदि उपस्थित थे।
राज्य फॉर्मासिस्ट काउंसिल रजिस्टर्ड केमिस्ट अलाइंस के कायर्क्रम में उपिस्थत लोग।