एबीवीपी ने पर्चे बांटकर जताया रूसा का विरोध
रूसासिस्टम के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बुधवार को सोलन महाविद्यालय में पर्चे बांटकर अपना विरोध जताया। एबीवीपी सोलन इकाई के विनोद वर्मा ने बताया कि रूसा सिस्टम के लागू होने के बाद से हजारों छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटक गया है। सोलन काॅलेज में ही ऐसे कई छात्र है, जिन्होंने छठे सेमेस्टर में दाखिला ले लिया है, लेकिन उनका पहले सेमेस्टर का परिणाम अभी तक घोषित नहीं किया गया है।
ऐसे में विद्यार्थियों का मनोबल तो टूट ही रहा है साथ ही उन्हें यह डर सता रहा है कि पहले सेमेस्टर का परिणाम सही नहीं हुआ तो उन्हें सभी पेपर एक साथ देने पड़ेंगे। इतना ही नहीं आगे चल कर भी उन्हें नौकरियों के लिए भी दिक्कतें पेश आएंगी।
रूसासिस्टम में हो सुधार
वर्माने बताया कि हैरानी की बात है कि शिक्षा का स्तर बढ़ाने को लेकर जिस रूसा सिस्टम को विश्वविद्यालय प्रशासन और सरकार ने जोर शोर से लागू किया था, वही अब इसके नियमों को अवहेलना कर रहे हैं। एबीवीपी की सोलन इकाई ने प्रदेश सरकार को दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्दी ही रूसा सिस्टम में सुधार नहीं किया गया तो आने वाले समय में आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
फीसबढ़ रही, गिर रहा शिक्षा का स्तर
उन्होंनेकहा कि रूसा के लागू होने के बाद हर साल फीस में बढ़ौतरी तो की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद शिक्षा का स्तर नहीं बढ़ रहा है। ऐसे में सरकारी काॅलेजों में पढ़ने वाले कई छात्र छात्राएं निजी विश्वविद्यालयों में दाखिला लेने को मजबूर हो गए हैं। परिणाम में हो रही देरी को लेकर परिजन भी काफी घबराए हुए हैं। इसके अलावा फीस बढ़ने के कारण कर निर्धन परिवारों के बच्चें शिक्षा ग्रहण करने से छूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस फीस बढ़ोतरी को वापस लिया जाए। इस मौके पर एबीवीपी सोलन ईकाई के सदस्य शुभम ठाकुर, अर्चना अंबिका, विधिता, चरणजीत और रौनी सहित अन्य कई मौजूद थे।