पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अच्छी नस्ल के दुधारू पशु ही खरीदें किसान बागवान: डीसी

अच्छी नस्ल के दुधारू पशु ही खरीदें किसान-बागवान: डीसी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोलन|डीसी सोलनमदन चौहान ने सोलन जि़ले के किसानों, बागवानों एवं पशुपालकों से आग्रह किया है कि वे प्रदेश सरकार की योजनाओं से लाभ उठाएं। मदन चौहान चंबाघाट में पशु पालन विभाग द्वारा दुधारू पशु पालकों के लिए राष्ट्रीय पशुधन मिशन के अंतर्गत दो दिवसीय जागरुकता शिविर के आयोजन के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। डीसी ने इस अवसर पर कहा कि कृषि, बागवानी एवं पशुपालन आपस में एक साथ कार्यान्वित की जाने वाली गतिविधियां हैं। उन्होंने पशु पालकों से आग्रह किया कि वे उन्नत नस्ल के दुधारू पशुओं की खरीद करें, ताकि उनकी आर्थिकी सुदृढ़ हो सके। शिविर में उप निदेशक पशुपालन डॉ. अनिल गुप्ता ने पशु स्वास्थ्य, दुधारू पशुओं की नस्लों तथा लोक सेवा गारंटी अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अतिरिक्त निदेशक परियोजना डॉ. प्रदीप शर्मा ने पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालकों के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं की जानकारी प्रदान की। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंकुर गुप्ता ने पशुओं को होने वाली बीमारियां एवं उनका उपचार के बारे में जानकारी दी।पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप ठाकुर ने दुग्ध उत्पादन तथा गर्भवती गाय एवं अन्य पशुओं की देखभाल के बारे में बताया।

खबरें और भी हैं...