- Hindi News
- National
- शिविर में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह किए प्रदान
शिविर में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह किए प्रदान
सोलन | जिलायुवा सेवा एवं खेल कार्यालय सोलन की तरफ से सब्जी मंडी कांप्लेक्स में पांच दिवसीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सोलन जिला के पांचों खंडों से 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया। शिविर का समापन युवा संयोजक बली राम शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान युवाओं को हरठ स्थित मंदिर का भ्रमण करवाया गया। युवा संयोजक बलीराम शर्मा ने इस मौके पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र स्मृति चिन्ह प्रदान किए। शिविर में दौरान विभाग के सतपाल, रक्षा वर्मा, अरूण ठाकुर, देविंद्रा सनम ने सक्रिय भूमिका निभाई।