स्ट्रीट वेंडर की प्रमाणिकता के लिए किया जाएगा सर्वे
सोलन | नगरपरिषद में शहर के रेहड़ी चालकों को रोजगार के लिए स्थाई ठिकाना देने के उदे्श्य से स्ट्रीट वेंडर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसमें कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी सहित पायलेट प्रोजेक्ट से जुड़ी परवीन चौधरी भी विशेष रूप से उपस्थित रही। उन्होंने स्ट्रीट वेंडर्स को हिमाचल में रेहड़ी चालकों के लिए शुरू किए गए पायलेट प्रोजेक्ट की जानकारी दी। वहीं कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने बताया कि शहर में 31 दिसंबर 2015 तक पंजीकृत हो चुके रेहड़ी चालकों को ही इस प्रोजेक्ट में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए 20 फरवरी से सर्वे किया जाएगा। इसमें पार्षदों की मदद भी ली जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद से वेंडर्स को पहचान पत्र दिए जाएंगे। साथ ही उन्हें प्रोजेक्ट के तहत आधार कार्ड से लिंक किया जाएगा।