चालान काटने पर हंगामा एसपी, भाजपा नेता में बहस
सिटी रिपोर्टर | पांवटा साहिब
यहांरामपुरघाट क्षेत्र में यमुना नदी से अवैध खनन की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को मैसर्ज सबगिरी इंडस्ट्रीज के लीज एरिया में घुसना महंगा पड़ गया। पुलिस टीम जब लीज एरिया से पकड़े गए 50 से अधिक ट्रैक्टरों को चालान के लिए थाने ले जाने लगी तो चालकों ने ट्रैक्टर चलाने से इंकार कर दिया। पुलिस जब चालकों को जबरन ले जाने लगी तो वहां हंगामा खड़ा हो गया। वहां पर ट्रैक्टर चालक मजदूरों समेत 500 से अधिक लोग जमा हो गए। आखिरकार वहां पर ही पुलिस को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुछ ट्रैक्टरों के चालान करने पड़े। तब जाकर दोनों पक्षों के बीच मामला सुलझ सका।
मजदूरबनकर आए थे पुलिस अधिकारी: कार्रवाईके लिए पुलिस की विशेष टीम बनी थी। इसमें कोलर बटालियन की डीएसपी बबीता राणा पाल सोलन से आए डीएसपी अमित शर्मा भी शामिल थे। यह अधिकारी सुबह करीब 8 बजे ही वर्दी के ऊपर फटे पुराने कपड़े सिर पर बेलचे तसले लेकर आए थे। पर ये यमुना नदी में हाे रहे अवैध खनन की जगह लीज एरिया में घुस गए। इससे यह अपने मिशन में कामयाब नहीं हो सके।
15सालों के लिए है लीज
पांवटाभाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष क्रशर संचालक मदन मोहन शर्मा ने कहा कि वह मलकियत भूमि लीज एरिया के भीतर ही वैध तरीके से खनन कर रहे हंै। उन्हें बेवजह तंग किया जा रहा है। लीज 15 सालों के लिए हैं। थाना प्रभारी लायकराम सिसोदिया ने कहा कि पुलिस की विशेष टीम आई थी और पुलिस ने ट्रैक्टरों के चालान किए हैं।
पुलिस ने घटनास्थल पर ही काटे चालान तब जाकर सुलझा मामला
छापामारी के दौरान पुलिस की ओर से पकड़े गए ट्रैक्टर मौके पर इकटठा हुए चालक मजदूर।
टकराव की स्थिति को देखते हुए नाहन से एसपी भी मौके पर पहुंच गई। कोलर पुलिस बटालियन से दो बसों में 30 जवान पहले ही मौके पर पहुंच गए थे। इस बीच पांवटा के पूर्व विधायक सुखराम चौधरी समेत भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। इस बीच पूर्व विधायक सुखराम चौधरी जिला सिरमौर की एसपी सौम्या सांबाशिवन के बीच बहस हो गई। पूर्व सीपीएस ने एसपी के प्रति कोई टिप्पणी की तो एसपी भी ने कह दिया कि नेताओं को सुधारना पुलिस को आता है।
परवाणू|स्थानीय सेक्टर पांच में अवैज्ञानिक खनन मामले में मंगलवार को जिला प्रशासन की ओर से एडीएम सोलन संदीप नेगी सहायक आयुक्त परवाणू शिल्पी बेगटा ने घटनास्थल का दौरा कर अधिशाषी अभियंता हिमुडा रमेश भाटिया को कार्य करने के निर्देश जारी किए हैं। कसौली विधानसभा के विधायक डाॅ. राजीव सहजल ने भी मंगलवार को स्थानीय नेताओं के साथ इस साइट पर पहुंचकर हिमुडा को तकनीकी तौर पर लापरवाही रखने के लिए लताड़ा भी लगाई। टकसाल पंचायत प्रधान अमरनाथ शर्मा ने हिमुडा के इस लापरवाह रवैये पर कानूनी एक्शन किए जाने की बात कही।