पीलिया की रोकथाम के लिए एहतियात बरतने के निर्देश
डीसीसोलनमदन चौहान ने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग नगर परिषद सोलन को निर्देश दिए हैं कि पीलिया की रोकथाम के लिए हर संभव उपाय किए जाएं। नागरिकों की सुरक्षा के लिए इस संबंध में पहले से अपनाए जा रहे उपायों में कोई ढील दी जाए। डीसी वीरवार को यहां पीलिया से बचाव के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला में अभी तक पीलिया रोग के लिए 1,617 रोगियों के परीक्षण किए गए हैं इनमें से 355 रोगियों में पीलिया के लक्षण पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन रोगियों में से 193 सोलन शहर से संबंध रखते हैं, जबकि 63 रोगी धर्मपुर खंड से संबंधित हैं। उन्होंने कहा कि पीलिया रोगियों का जिला के सभी अस्पतालों स्वास्थ्य केन्द्रों में पूर्ण उपचार सुनिश्चित बनाया जा रहा है। डीसी ने कहा कि सोलन में नगर परिषद, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग नगर नियोजन विभाग की संयुक्त समिति का गठन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि शहर में लगभग 200 मकान मालिकों को अपनी पेयजल पाइपें सुरक्षित स्थान से बिछाने के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। इस दिशा में इन सभी मकान मालिकों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उचित कार्रवाई करने वाले मकान मालिकों के पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सीवरेज का कनेक्शन लेने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि दिए गए दिशा-निर्देशों पर उचित कार्य किया गया तो दोषी अधिकारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बावड़ियों पर लगाए सूचना पट्ट
डीसीने कहा कि शहर में सभी पेयजल प्राकृतिक जल स्रोत, बावड़ियों की जांच कर ली गई है। जिन बावड़ियों का पानी पीने के योग्य नहीं है, वहां इस संबंध में सूचना पट्ट लगा दिए गए हैं। जिन बावड़ियों पर पानी पीने के संबंध में चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं वहां का पानी प्रयोग में लाएं। उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर अश्वनी खड्ड से सोलन शहर को जलापूर्ति पर रोक लगाई गई है। उन्होंने कहा कि शहर एवं आसपास लगते क्षेत्रों में फिलहाल अश्वनी खड्ड से जलापूर्ति पर रोक लगी रहेगी। उन्होंने कहा कि जि़ला प्रशासन इस बीमारी की रोकथाम के लिए हर स्तर पर मुस्तैदी से कार्यवाही कर रहा है। उन्होंने आम लोगों से यह आग्रह भी किया कि वे जल का आवश्यकता के अनुरूप प्रयोग करें।
आईपीएच, नप और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते डीसी सोलन मदन चौहान।