पीलिया के 10 नए मामले आए : सीएमओ
सोलन | सोलनमें पीलिया रोग थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में वीरवार को सोलन में पीलिया के 10 नए मामले सामने आए। सीएमओ सोलन डॉ. आरके दरोच से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोलन जिला में पीलिया बीमारी से संबंधित 10 मामले सकारात्मक पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में पीलिया के रोगियों का उपचार सुनिश्चित बनाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग दूषित जल से फैलने वाले रोगों के बारे में लोगों को जागरूक कर रहा है। पीलिया से बचाव के लिए वीरवार को सोलन शहर के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में जागरुकता शिविर आयोजित किए गए। इनमें पीलिया से बचाव और पेयजल के संबंध में जानकारी दी गई।