पशुपालकों को बताई कल्याणकारी योजनाएं
सोलन|चंबाघाट मेंपशु पालन विभाग की तरफ से दुधारू पशु पालकों के लिए राष्ट्रीय पशुधन मिशन के तहत आयोजित जागरूकता शिविर वीरवार को संपन्न हुआ। दूसरे दिन अतिरिक्त निदेशक परियोजना डॉ. प्रदीप शर्मा ने पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालकों के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इसी तरह उप निदेशक पशुपालन डॉ. अनिल गुप्ता ने पशु स्वास्थ्य, दुधारू पशुओं की नस्लों तथा लोक सेवा गारंटी अधिनियम के बारे बताया। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंकुर गुप्ता ने पशुओं को होने वाली बीमारियां एवं उनका उपचार, कृत्रिम गर्भाधान, पशुशाला तथा, कुकुट उत्पादन की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारी डॉ. संदीप ठाकुर ने दुग्ध उत्पादन तथा गर्भवती गाय एवं अन्य पशुओं की देखभाल के बारे में बताया।