पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीलिया को लेकर भाजपा ने मंत्री से मांगा इस्तीफा

पीलिया को लेकर भाजपा ने मंत्री से मांगा इस्तीफा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईपीएच सोलन में नगर परिषद के अधिकारियों को पानी के सैंपल की जांच का प्रशिक्षण देते एक्पर्ट।

सोलन में पीलिया के 25 नए मामले

सोलन|क्षेत्रीयअस्पतालमें शुक्रवार को पीलिया के 25 नए मामले पॉजीटिव पाए गए। इसके साथ ही जिला में अब तक पीलिया के रोगियों की संख्या 390 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग, आईपीएच और नगर परिषद अपने हर संभव प्रयास में लगी है। एक तरफ जहां जगह-जगह से पानी के सैंपल भर कर इसकी जांच की जा रही है। शुक्रवार को आईपीएच कार्यालय में नगर परिषद के एसडीओ, जेई कीमैन को पानी के सैंपल की जांच का प्रशिक्षण करवाया गया।

सिटी रिपोर्टर| सोलन

भाजपामंडल सोलन ने शहर में पीलिया की बीमारी फैलने के लिए विभागीय चूक करार दिया है। साथ ही स्थानीय विधायक मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल को भी इसका जिम्मेदार ठहराया है। मंडल की नवगठित कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष रविंद्र परिहार ने कहा कि प्रशासन की तरफ से अश्वनी पेयजल योजना को बंद करने में देरी हुई, इसके चलते लोगों को पीलिया का सामना करना पड़ रहा है। अश्वनी पेयजल योजना का पानी दूषित होने के बावजूद स्थानीय विधायक मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल मीडिया में पानी की शुद्ध होने के बयान देते रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम जनता को गुमराह करने के लिए मंत्री को माफी मांगने के साथ पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर में पेयजल किल्लत के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इसको लेकर भाजपा ने जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा। इससे पहले बैठक में मिशन 2017 पर भी चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को एकजुट की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक कार्य का विभाजन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायत निकाय चुनाव में जीत भाजपा समर्थित पार्षद, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य, बीडीसी समेत प्रधान उपप्रधान के सम्मानित करने के लिए सोलन में जल्द ही सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। बैठक में महासचिव शैलेंद्र गुप्ता, नरेंद्र ठाकुर, संदीप ठाकुर, कोषाध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर, अशोक ठाकुर, कमल वर्मा, चंद्रकांत शर्मा, सुनील ठाकुर, हतिंद्र शर्मा, अभिषेक ठाकुर भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...