पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुलिस ने पकड़ा भगौड़ा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोलन|कंडाघाट पुलिसने आबकारी एवं कराधान अधिनियम के तहत एक भगौड़ा घोषित युवक को पकड़ने में सफलता हासिल की। आरोपी को पकडऩे के लिए सायरी पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल नागेंद्र सिंह आरक्षी मनीराम की टीम ऊना जिला की अंब तहसील के जाड़ला गई थी, टीम ने घर के पास से ही आरोपी को धरा। ऊना की अंब तहसील के जाड़ला निवासी राकेश कुमार (29) वर्ष 2007 में ट्राला में कंडक्टर था। इसी दौरान ट्राला की बॉडी में एक बॉक्स बनाया गया था, जिसमें शराब की पेटियां छुपाकर लाई जाती थी। चालान पेश करने पर भी राकेश कुमार कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ था।

खबरें और भी हैं...