पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 32 सैंपल जांच में पाए गए नेगेटिव

32 सैंपल जांच में पाए गए नेगेटिव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुनिहार|शिमला सोलनमें पीलिया के प्रकोप के चलते आईपीएच विभाग अर्की अलर्ट हो गया है। क्षेत्र में जगह-जगह पानी के नमूनों की जांच की जा रही है। आईपीएच विभाग मंडल सुबाथू के सहायक अभियंता नीरज गुप्ता ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में फील्ड टेस्ट किट के माध्यम ने पानी कि जांच की जा रही है। ग्राम पंचायत कोठी हाटकोट के जल स्रोतों विभाग द्वारा दिया जा रहे पानी कि जांच किट के माध्यम से की गई। सभी 32 पानी के सैंपल सही पाए गए। पेयजल टैंकों की सफाई की जा रही है। कर्मी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के प्राकृतिक जल स्रोतों हेंडपंपों के पानी के नमूनों की जांच कर रहे हंै। विकास खंड कुनिहार की ग्राम पंचायत हाटकोट, कोठी मान में प्राकृतिक जल स्रोत हैंडपंपों विभाग की ओर से दिए जा रहे पानी की गुणवत्ता की जांच की गई।

खबरें और भी हैं...