गायत्री शक्ति पीठ राजड़ी में विशेष हवन का आयोजन
जाबली| विकासखंड धर्मपुर के तहत ग्राम पंचायत जाबली के वनखंडी महादेव गायत्री शक्ति पीठ राजड़ी मंे अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा बसंत पर्व गुरूदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी का आध्यात्मिक जन्मदिन मनाया गया। डीसी सोलन मदन चौहान विशेष रूप से उपस्थित हुए। डीसी ने अपने संबोधन में गायत्री परिवार द्वारा चलाए जा रहे विचार शांति और मानव कल्याण के प्रयास की भरसक सराहना की और कहा कि हर एक व्यक्ति को सबसे पहले स्वयं बदलना होगा उसके बाद पूरे परिवार समाज को बदला जा सकता है तभी उज्ज्वल भविष्य का सपना साकार हो सकता है।