शूलिनी यूनिवर्सिटी के छात्रों ने सीखे आग से बचाव के गुर
सोलन|अग्निशमन विभागने शूलिनी यूनिवर्सिटी में मॉक ड्रिल करके यूनिवर्सिटी के छात्रों यूनिवर्सिटी स्टॉफ को आग लगने की स्थिति में वह अपना कैसे बचाव करें इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सोलन फायर स्टेशन के सब फायर ऑफिसर हेमराज के नेतृत्व वाली टीम ने बताया कि आग लगने के समय क्या- क्या किया जा सकता है, जिससे आग से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकें। यूनिवर्सिटी के छात्रों संकाय सदस्यों ने इस मॉकड्रिल में भाग लिया। फायर ऑफिसर हेम राज ने भाग ले रहे छात्रों को आग के विभिन्न प्रकारों और सही ढंग से उसे बुझाने के बारे में बताया।