राष्ट्र विरोधी नारे लगाने वालों पर दर्ज हो केस: एबीवीपी
ंकॉलेज सोलन में एबीवीपी के कार्यकर्ता जेएयू में राष्ट्रविरोध नारे लगाने वाले छात्रों पर कार्रवाई करने की मांग करते हुए।
सोलन|अखिल भारतीयविद्यार्थी परिषद सोलन इकाई ने सोलन महाविद्यालय में प्रदर्शन किया और एसएफआई एआईएसएफ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों का कहना था कि राष्ट्र विरोधी नारे लगाने वालों पर देशद्रोह का मामला दर्ज करके गिर तार किया जाना चाहिए।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्रा इकाई सचिव अंबिका शर्मा ने कहा कि एसएफआई और एआईएसएफ ने देश के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में पाकिस्तान के समर्थन में ओर भारत के विरोध में नारेबाजी करके पूरे देश को शर्मसार किया है। उन्होंने कहा कि देश के शिक्षा मंदिर में राष्ट्र विरोधी नारे लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र विरोधी नारे लगाने वाली एसएफआई और एआईएसएफ को बैन किया जाए और इस तरह की हरकत करने वाले लोगों के खिलाफ देशद्रोह का केस दायर कर तुरंत गिरफ्तार किया जाए।