पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शूलिनी मंदिर सड़क में लगाई जाएंगी इंटरलॉकिंग टायलेंंं

शूलिनी मंदिर सड़क में लगाई जाएंगी इंटरलॉकिंग टायलेंंं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
^चौकबाजार से शूलिनी मंदिर तक जाती सड़क में इंटर लॉकिंग टायलें लगाई जाएंगी। इसके अलावा बाजार के सौदर्यकरण के लिए सजावटी लाइटें भी लगाई जाएंगी। इस कार्य के लिए चौक बाजार एसोसिएशन ने नगर परिषद को आर्थिक सहयोग भी दिया है। पवनगुप्ता, चेयरमैन, नगर परिषद, सोलन

शूलिनी बाजारएसोसिएशन के सहयोग से मंदिर तक जाती सड़क में सजावटी लाइटें लगाई जाएंगी। चौक बाजार में श्रद्धालुओं के आकर्षण के लिए शूलिनी द्वार बनाने की भी योजना है। इसके अलावा पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बाजार में जगह-जगह मां शूलिनी मंदिर जाने के दिशा सूचक बोर्ड लगाए जाएंगे, जिसमें मंदिर की विशेषताओं की जानकारी भी मिलेगी। सड़क में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खुली जगहों पर बैंच भी लगाए जाएंगे।

मोहन चौहान | सोलन

स्थानीयअधिष्ठात्रीदेवी मां शूलिनी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के आकर्षण के लिए चौक बाजार से मंदिर तक इंटर लॉकिंग टायलें लगाई जाएंगी। इस कार्य के लिए शूलिनी बाजार एसोसिएशन नगर परिषद को सहयोग करेगी।

मंदिर तक जाती सड़क के जीर्णोद्धार के लिए लंबे समय मांग की जा रही थी। याेजना के तहत सड़क की नालियों में पाइपें डलवाकर इससे चौड़ा किया जाएगा। शूलिनी बाजार एसोसिएशन ने इसके लिए नगर परिषद को विकास में जनसहयोग के तहत 50 हजार रुपए की राशि प्रदान की है। नगर परिषद सड़क में इंटर लॉकिंग टायलें लगाने के लिए करीब 5 लाख रुपए की राशि खर्च करेगा। इसी तरह नालियों में पाइप लाइने बिछाने के लिए सांसद निधि से मंजूर करीब 2 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। नगर परिषद नालियों में पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया गया है।

आवाजाहीहोगी सुगम

नगरपरिषद ने सड़क में टायलें लगाने के लिए खुदाई का कार्य शुरू किया गया है। टायलें लगाने के लिए जल्द ही ठेकेदार को कार्य का आबंटन हो जाएगा। मंदिर तक सड़क की नाली में पाइप लाइन बिछने के बाद इसे कवर किया जाएगा, जिससे सड़क की चौड़ाई बढ़ जाएगी।

मंदिरकी सड़क तंग

सोलनके शिल्ली रोड पर स्थित शूलिनी मंदिर में शाम के समय वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है। सड़क तंग होने से वाहनों को क्रॉसिंग की परेशानी रहती है। आने वाले समय में वाहन चालकों को इस तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पडे़गा। साथ ही शूलिनी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं का आकर्षण भी बढ़ेगा।

खबरें और भी हैं...