पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 25 फरवरी तक परवाणू कसौली मार्ग की मरम्मत पूरी करें: सुधीर

25 फरवरी तक परवाणू-कसौली मार्ग की मरम्मत पूरी करें: सुधीर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर | सोलन/ परवाणू

शहरीविकास,आवास एवं नगर नियोजन मंत्री सुधीर शर्मा ने हिमुडा को निर्देश दिए हैं कि 25 फरवरी तक परवाणू-कसौली सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से को ठीक करें। सुधीर शर्मा परवाणू में नगर परिषद परवाणू द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने परवाणू में हिमुडा विश्राम गृह की दूसरी मंजिल का लोकार्पण किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार परवाणू में सभी आधारभूत अधोसंरचना के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में समुचित कमद उठाए जा रहे हैं। उन्होंने नवनिर्वाचित नगर परिषद को निर्देश दिए कि परवाणू में अधोसंरचना विकास एवं नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाकर प्रेषित करें।

सुधीर शर्मा ने कहा कि परवाणू क्षेत्र के लिए 7 करोड़ रुपए की पेयजल आपूर्ति योजना स्वीकृत की गई है। उन्होंने परवाणू में नई मल निकासी परियोजना के लिए भी समुचित धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट भेजने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि परवाणू को भी विशेष सहायता उपलब्ध करवाने के लिए मामला उद्योग मंत्री और मुख्यमंत्री के ध्यान में लाया जाएगा। सुधीर शर्मा ने परवाणू में समुचित पार्किंग सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रथम किश्त में 1.5 करोड़ रुपए उपलब्ध करवाने की घोषणा की।

प्रदेश खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश चौहान ने परवाणू के टिपरा गांव को नगर नियोजन क्षेत्र से बाहर निकालने की मांग की। इस अवसर पर हिमुडा उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव विनोद सुल्तानपुरी, नगर निगम पंचकूला की मेयर उपिन्द्र कौर अहलुवालिया, नप परवाणू की उपाध्यक्ष बिरमा आजाद, पार्षदगण, हिमुडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटेड सोलन के अधीक्षण अभियन्ता धीरज मितल भी मौजूद थे।

परवाणू में आयोजित समारोह में बोलते हुए शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा।

खबरें और भी हैं...