पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़क किनारे बेतरतीब वाहनों को हटाएं पुिलस : डॉ. शांडिल

सड़क किनारे बेतरतीब वाहनों को हटाएं पुिलस : डॉ. शांडिल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपरिषदसोलन में रविवार को विशेष हाउस का आयोजन किया गया। इसमें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस दौरान शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। पार्षदाें ने मंत्री के समक्ष पानी पार्किंग की समस्या को उठाया। साथ ही पीलिया की रोकथाम के लिए उचित कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया। इस मौके पर कर्नल शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार सोलन शहर के चहुंमुखी विकास के लिए कृत संकल्प है। इसके लिए नगर परिषद की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का पूर्ण सहयोग किया जाएगा। डॉ. शांडिल ने कहा कि शहरी निकाय एवं पंचायतें विकास को सभी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने नगर परिषद् सोलन के सभी सदस्यों को विश्वास दिलवाया की सोलन शहर के चहुंमुखी विकास के लिए प्रदेश सरकार की ओर से उनकी पूरी सहायता की जाएगी। उन्होंने नगर परिषद अध्यक्ष से आग्रह किया कि सोलन शहर में अधोसंरचना विकास के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट सरकार को प्रेषित करें ताकि इस पर समुचित कार्रवाई की जा सके।शहर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या काे लेकर मंत्री ने पुलिस को निर्देश दिए कि सड़कों के किनारे बेतरतीब वाहनों को हटाया जाए और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाए।

इस अवसर प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रवक्ता जगमोहन मल्होत्रा, खण्ड कांग्रेस समिति के अध्यक्ष बदलेव ठाकुर, जतीन साहनी, अजय वर्मा,मदन हिमाचली, मुकेश शर्मा सुशील चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके दरोच, एक्सइएन हेमंत तनवर, कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी सहित पार्षद देवेंद्र ठाकुर, मधू कौशिक, सोना नाहर, पार्वती तनवर, कृष्णा, सत्या वर्मा, सुलक्षणा, पुनीत शर्मा, सुषमा शर्मा, डॉ. प्रियंका, मुकेश वर्मा, शशि इंद्र आहलूवालिया भी मौजूद रहे।

अश्वनी खड्‌ड में लगे टयूबवेल : गुप्ता

शहरमें आपात स्थिति में पेजयल की समस्या को हल करने के लिए नगर परिषद सोलन के चेयरमैन पवन गुप्ता ने मंत्री के समक्ष अश्वनी खड्ड में टयूबवेल लगाने का प्रस्ताव रखा। साथ ही शहर में पार्किंग निर्माण के लिए सेना एमईएस से जमीन संबंधी मामले का सुलझाने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद फिलहाल पानी की मात्रा के हिसाब से ही पेयजल की आपूर्ति कर रही है लेकिन पेयजल योजनाओं से नियमित आपूर्ति शुरू होने से लोगों को मांगानुसार पानी दिया जाएगा। हाउस में नप उपाध्यक्ष मीरा आनन्द ने भी अपने विचार रखे।

शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार एवं जि़ला प्रशासन पीलिया की रोकथाम को लेकर पूरी तरह सतर्क है और इस दिशा में सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर में पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता पर पूरी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद सोलन को पानी की समुचित कलोरीनेशन के साथ-साथ सुपर कलोरीनेशन भी सुनिश्चित बना रहे हैं ताकि पीलिया बीमारी के वायरस को समाप्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि स्थिति की समीक्षा के लिए प्रशासन द्वारा सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, नगर परिषद् तथा नगर नियोजन विभाग की संयुक्त समिति गठित की गई है।

सोलन नगर परिषद की बैठक को संबोधित सामाडिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल।

खबरें और भी हैं...