परिचय मीटिंग में छात्रों को दी इग्रू के इतिहास की जानकारी
सोलन | पीजीकॉलेज सोलन के इग्रू अध्ययन केंद्र में रविवार को सभागार में विद्यार्थियों की परिचय मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें नए विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस आयोजन में क्षेत्रीय उप निदेशक मोहन शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। केंद्र समन्वयक प्रो. अनुपम भल्ला ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। मुख्यातिथि ने इग्रू के इतिहास की जानकारी देते हुए शिक्षार्थियों आवश्यक एवं महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने इस मौके पर इग्रू की विषय सामग्री, परीक्षा फार्म, इग्रू पहचानपत्र, केंद्र स्थानांतरण आदि बिंदुओं पर प्रकाश डाला। इस मौके पर नरेंद्र शर्मा, डाॅ. संजय गुप्ता, डाॅ. आरके वालिया, डीके.गुप्ता, रणजीत, शूरवीर सिंह, हरमीत कौर, अनिल शर्मा, नरेंद्र त्यागी, भागीरथी आिद मौजूद थे।