पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टैग लगने के कारण छोड़े जा रहे पशु

टैग लगने के कारण छोड़े जा रहे पशु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठियोग | ठियोगके ग्रामीण क्षेत्रों में पालतु पशुओं को पशुपालन विभाग की ओर से टैग लगाए जाने के कारण लोग बेधड़क बूढ़े और छोटी आयु के पशुओं को सड़कों पर छोड़ रहे हैं। सैंज,छैला,ठियोग,मतियाना,शिलारू,देहा आदि सड़कों के किनारे जितने भी कस्बे हैं वहां पर दिनोंदिन बेसहारा पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। सैंज में रहने वाले मस्तराम ब्रागटा ने बताया कि रात में सैंज में 25 से अधिक बेसहारा पशु आईपी एच कालोनी में जाते हैं और ठंड में सारी रात ठिठुरते हैं।एनएच 5 पर मतियाना से लेकर शिलारू और नारकंडा तक बड़ी संख्या में छोड़े गए सैकड़ों पशु हैं जिनमें अधिकतर गाय, बैल और उनके बछड़े हैं आवारा सड़कों पर घूम रहे हैं।