क्यार में सराय भवन को तीन लाख
बिशू मेले में िसंचाई एंव जनस्वास्थ्य मंत्री स्टोक्स जनसभा को संबोिधत करती हुई
थरमटी में बनेगी सब्जी मंडी:स्टोक्स
भास्कर न्यूज | ठियोग
सरकारठियोग क्षेत्र के किसानों बागवानों की सुविधा के लिए फागू के समीप बणी पंचायत के थरमटी में सब्जी मंडी का निर्माण करेगी। सिंचाई जनस्वास्थ्य एवं बागवानी मंत्री विद्याा स्टोक्स शनिवार शाम धमांदरी पंचायत के परमला में आयोजित बिशू मेले में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि ठियोग की सब्जी मंडी में स्थान और पार्किंग की कमी के चलते मंडी को एनएच के किनारे 22 बीघा भूमि पर बनाया जाएगा जिससे ठियोग के सभी क्षेत्रों के अलावा आसपास के क्षेत्र के किसानों को भी लाभ होगा। उन्होंने धमांदरी सहित विभिन्न स्तरोन्नत स्कूलों में स्टॉफ की कमी के मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने का भी आश्वासन लोगों को दिया। फागू से सैंज सड़क को बेहतर किया जाएगा। पटरोग मंदिर को दो लाख-स्टोक्स ने परगना कलांज के देवता चकलेश्वर के मंदिर में सुधार और निर्माण के लिए दो लाख रूपए और धमांदरी पंचायत में दो संपर्क सड़कों थरमटी से बतिऊड़ा और खलाल कुफर से कुफ्टु के लिए एक- एक लाख रूपये देने की भी घोषणा कमेटी को 25 हजार,स्कूली बच्चों को दस हजार और ठोडा दलों फगाणे और पराला घूंड को दस हजार रूपये देने की भी घोषणा की। इस मौके पर पंचायत प्रधान भगत भोटका, ,मेला कमेटी के अध्यक्ष मदन शर्मा,ठोडा कमेटी अध्यक्ष टेकराम,देवता चकलेश्वर के भंडारी सुरेन्द्र भोटका सहित अन्य सदस्यों ने स्टोक्स और अन्य मेहमानों का स्वागत किया।
ठियोग : सिंचाईएवं जनस्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स ने कहा है कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और पिछले डेढ़ साल के दौरान ठियोग की विभिन्न पंचायत में विकास के कार्यों के लिए बहुत सी धनराशि दी गई है। शनिवार को क्यार पंचायत के जई गांव में देवता डोम बसमोल के परिसर में आयोजित बिशू मेले में शामिल हुईं स्टोक्स ने कहा कि क्यार पंचायत को डेढ़ साल के भीतर 12 लाख रुपये विभिन्न विकास कार्यों के लिए दिए जा चुके हैं। उन्होंने ग्रामीण मेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनसे आपसी मेलजोल बढ़ता है और ग्रामीण लोगों खासकर महिलाओं और बच्चों को मनोरंजन का अवसर मिलता है। ये मेले हमारी लोक संस्कृति के प्रतीक हैं और इन्हें इनके वास्तविक रूप में आयोजित किया जाना चाहिए। उन्होंनें